मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उन्होंने घुटने में बैंडेज बांधे दिख रही हैं। बता दें, कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि प्रियंका घुटने के दर्द की समस्या से पीड़ित हैं। अब एक बार फिर वह घुटने पर बैंडेज लगाए नजर आईं। तस्वीरें देखकर साफ लग रहा है कि प्रियंका को अभी इस दर्द से राहत नहीं मिली है और वह अभी भी दर्द से जूझ रही हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनस के संग मियामी एयरपोर्ट पर नजर आईं।
इसके पहले वो अपने हॉलिडे की तस्वीर भी शेयर कर चुकी हैं। ऐरपोट पर प्रियंका ब्लैक शॉर्ट के ऊपर व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आईं। इसी के साथ उन्होंने काला चश्मा भी लगा रखा था। उनके साथ पपी डियाना भी था। इसके साथ ही तस्वीरों में प्रियंका के घुटने पर नी कैप दिखाई दे रहा है।