मुंबई। अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीसरें शेयर की है । इन तस्वीयरों में मौनी रॉय ब्लू कलर मोनोकिनी पहने स्वीमिंग पूल में आराम फरमाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में मौनी ने अपना चेहरा तो नहीं दिखाया लेकिन उनका अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। मौनी के फैन्स उनके इस स्टाइल से काफी इंप्रेस्ड हैं।देवों के देव: महादेव, नागिन जैसे हिट शो देने वाली मौनी रॉय अब बॉलीवुड में एंट्री मार चुकी हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। अब वह जल्द ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।