26 Apr 2024, 21:49:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनाक्षी सिन्हा ने रिलेशनशिप को लेकर खोला ये बड़ा राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 2:00PM | Updated Date: Jul 20 2019 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया कि वह बॉलीवुड में किसी के साथ रिश्ते में थी। उन्होंने कहा, 'मैंने एक सेलिब्रिटी को डेट किया है और दुनिया को इस बात का पता नहीं है। सोनाक्षी ने कहा, अगर मेरा प्रेमी मुझे धोखा देता है तो वह अगला दिन देखने के लिए जीवित नहीं रहेगा। 
 
वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से जब बॉलीवुड में किसी के साथ डेटिंग करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं किसी 'सुशील' लड़के को डेट करूं मगर बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कोई भी ऐसा नहीं है। बता दें कि पहले खबर थी कि सोनाक्षी सिन्हा बंटी सजदेह को डेट कर रही है। लेकिन सोनाक्षी ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब वो शादी का फैसला करेंगी तो दुनिया को सामने से आकर बताएंगी। उन्होंने कहा था, 'जब ये फिक्स हो जाएगा, मैं खुद आकर दुनिया के सामने ये बात करूंगी। मैं नहीं मानती कि किसी को ऐसी बातें छुपानी चाहिए। मैं अपने काम में इतनी बिजी हूं कि शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं।. तो मुझे समझ में नहीं आता कि लोग कैसे ऐसी बातें सोच लेते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »