26 Apr 2024, 20:39:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महिलाओं के खिलाफ गलत बोलकर मुश्किल में फंसे हनी सिंह - दर्ज हुई FIR

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 2:55PM | Updated Date: Jul 9 2019 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीते दिनों रैपर यो यो हनी सिंह के एक गाने पर लोगों का आरोप था कि गाने में महिलाओं के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग हुआ है। वहीं अब यो यो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्योंकि अब पंजाब  के राज्य महिला आयोग के आदेश के बाद हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
 
पंजाब वूमेन कमीशन के हुक्म पर मोहाली के थाना माटौर में महिलाओं को बदनाम करने व ठेस पहुंचाने के जुर्म के अंतर्गत धारा 294 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हनी सिंह के गाए गाने 'मखना' में वूमेननाईजर व सिलिकॉन गर्ल जैसे शब्दलवी इस्तेमाल करने को लेकर किया गया मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद अब कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने DGP पंजाब को मिलकर की थी करवाई की मांग की है। DGP दिनकर गुप्ता ने एसएसपी मोहाली हरचरण सिंह भुलर को आदेश दिए थे जिसके बाद यह FIR दर्ज की गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »