26 Apr 2024, 18:09:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बुर्का पहन दरगाह पहुंचीं हिना खान - दिखा ये खूबसूरत रूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 2:57PM | Updated Date: Jul 6 2019 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों हिना कश्मीर में हैं। इसी बीच वो खुदा का शुक्रिया अदा करने के लिए सैय्यद साहिब की मजार पर पहुंची। हाल ही में उनकी बुर्का पहने हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। मजार पर जाते समय हिना ने बुर्का पहना था, जिसमें उनको पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। हिना ने खुद अपनी तस्वीर शेयर करते हुए खुद को खुशनसीब बताया है। लेकिन हिना के फैंस ने उनके बुर्के में भी पहचान लिया और उनके साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं। बुर्का में हिना बला की खूबसूरत लग रही हैं। अक्सर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करने वाली हिना का ये साधारण अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हिना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और 'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका इन किरदारों से हिना ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। वहीं, अब वो जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइन्स' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।  एक्टिंग के साथ-साथ हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »