26 Apr 2024, 19:42:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ग्रीन ड्रेस में सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा - देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 1:02PM | Updated Date: Jul 3 2019 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस से भी एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं। सोनम सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं आए दिन अपनी नई-नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ही हुआ है सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे वो ग्रीन कलर के नेकलाइट ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं।
 
इस ड्रेस में सोनम काफी हॉट लग रही हैं। यह खूबसूरत ड्रेस Emilia Wickstead के कलेक्शन में से एक है। इस लुक में उनका फिगर साफ नजर आ रहा है। ऑफ शोल्डर नेक लाइन और फुल स्लीव्स वाली इस ड्रेस में वह कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं।
 
सोनम कपूर ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हाई बन बनाया हुआ है। वहीं कानों और गले में ब्लैक कलर की ज्वैलरी कैरी की हई है। इस लुक के साथ सोनम कपूर ने Judith Leiber embellished gold chain वाला बैग ले रखा है। जो कि उनकी ड्रेस से काफी मैच कर रहा है। 
 
इससे पहले सोनम कपूर का एक और फोटोशूट वायरल हुआ था जो उन्होंने एक मैगजीन के लिए करवाया था। फेमस मैगजीन फिल्मफेयर के कवर पेज के लिए करवाया था। इसमें उनका स्टनिंग अवतार देखने को मिला था। सोनम फिल्मफेयर के मैगजीन के जलुाई कवर का चेहरा बनी हैं। सोनम कपूर जल्द अपनी अपकमिंग मूवी में 'द जोया फैक्टर' नजर आने वाली हैं।
 
इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक किताब पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जोया नाम की एक लड़की क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है। द जोया फैक्टर में दलकीर इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, सोनम एक एड एजेंसी की एग्जीक्यूटिव के रोल में दिखेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »