26 Apr 2024, 20:37:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोमवार रात एक्टर अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ एयरपोर्ट गए थे। वहां से फ्लाइट पकड़कर उन्हें लंदन जाना था। लगातार बारिश की वजह से मुंबई का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों और रेलवे लाइनों पर पानी भर गया है। यातायात प्रभावित है। रनवे पर पानी भर गया है और बहुत सी फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं। इसी वजह से अक्षय कुमार का फैमिली संग लंदन में छुट्टी बनाने का प्लान फेल हो गया। उन्हें एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। बीती रात एक्टर अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ एयरपोर्ट गए थे।

वहां से फ्लाइट पकड़कर उन्हें लंदन जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनकी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी और उन्हें घर वापस आना पड़ा। इस पूरी बात की जानकारी ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट किया कि बीती रात कैप्टन के लिए एयरक्राफ्ट उड़ाने से बेहतर था शिप की कमान संभाल ले। प्लेन फिसल रहे हैं, रनवे पर बाढ़ आई हुई है और हम सभी घर वापस आ गए। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को इस बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोनम कपूर ने ट्वीट करके पूछा था कि एयरपोर्ट खुला है क्या? उन्हें जवाब देते हुए 'दे दे प्यार दे' की एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने बताया कि वो खुद एयरपोर्ट पर फंसी हैं और कोई फ्लाइट नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »