27 Apr 2024, 08:52:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री जॉर्डन में मना रही हैं छुट्टियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 3:44PM | Updated Date: Jul 2 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गायू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कांची सिंह इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं। कांची वकेशन के लिए जॉर्डन गई हुई हैं। कांची ने सोशल मीडिया पर अपने वकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कांची पहाड़ियों के बीच फोटोशूट कराती नजर आईं।
 
इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि कांची जॉर्डन में फुल ऑन मस्ती कर रही हैं। खबरों की मानें तो कांची 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के को-एक्टर रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं। कुछ वक्त तक तो दोनों ने सीरियल में एक साथ नजर आए लेकिन बाद में दोनों ने ही सीरियल से किनारा कर लिया।कांची ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों पर खास प्रभाव नहीं डाला लेकिन खूबसूरती के मामले में जरूर इंप्रेस किया।
 
कांची सिंह महज 23 साल की हैं जबकि रोहन मेहरा 30 साल के हैं। कांची रोहन के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। यहां तकि कि दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »