27 Apr 2024, 02:32:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मालदीव में पति के साथ हनीमून मना रही हैं ये अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 5:19PM | Updated Date: Jul 1 2019 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आरती छाबड़िया इन दिनों अपने पति विशारद के साथ मालदीव में हनीमून इंज्वॉय कर रही हैं। यहां से उन्होंने अपने हनीमून की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इन फोटोज के चलते ही आरती छाबड़िया चर्चा में आ गई हैं। आरती ने जो फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं उनमें आप देख सकते हैं कि आरती किसी फोटो में बीच पर पोज देते तो कभी अपने पति का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। आरती की यह फोटोज उनके फैंस को भी बेहद पसंद आ रही हैं। सामने आई फोटोज में यह कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है।
 
आरती इस समय मालदीव में हनीमून मना रही हैं। आपको बता दें कि आरती की शादी 24 जून को पूरी रीति रिवाज से हुई थी। आरती के पति का नाम विशारद है। विशारद पेशे से ऑस्ट्रेलिया में टैक्स कंसल्टेंट हैं. बता दें कि 36 साल की आरती ने अरेंज मैरिज की है। आरती ने साल 2002 में आई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »