27 Apr 2024, 08:12:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एकता कपूर की नयी वेब सीरीज एम.ओ.एम.-मिशन ओवर मार्स’ का पोस्‍टर रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 12:42AM | Updated Date: Jun 26 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एकता कपूर की नयी वेब सीरीज लेकर आ रही है, जो चार महिला वैज्ञानिकों पर आधारित है। इस वेब सीरीज के पोस्‍टर को एकता कपूर ने अपने जन्‍मदिवस के मौके पर सात जून को रिलीज किया। ‘एम.ओ.एम.-मिशन ओवर मार्स’ नामक वेब सीरीज में लीड भूमिका साक्षी तंवर, मोना सिंह, नंदी सिंह और पॉलोमी घोष निभा रही हैं। साक्षी तंवर के किरदार का नाम नंदिता है। मोना सिंह बंगाली वैज्ञानिक का किरदार निभाएंगी। बता दें कि मोना और साक्षी पहले भी साथ काम कर चुकी हैं। इससे पहले मोना सिंह अभिनीत धारावाहिक जस्‍सी जैसी कोई नहीं में एक छोटी सी भूमिका निभायी थी। बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज पर 35 करोड़ से अधिक धन खर्च हुआ है। इतनी बड़ी रकम अभी तक किसी भी वेब सीरीज पर खर्च नहीं हुई। इतना ही नहीं, इस वेब सीरीज को शूट करने के लिए 500 से अधिक सेट निर्मित किए गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »