27 Apr 2024, 01:55:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में जाह्नवी को ओल्ड धर्मा ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान जाह्नवी बेहद सिंपल अंदाज में नजर आई। लुक की बात करें तो इस समय उन्होंने रिप्ड जींस के साथ चैक शर्ट पहनी थी। बालों को खुला छोड़ साथ में हैंडबैग लिया था। यहां जाह्नवी ने मीडिया को कई पोज दिए।

जाह्नवी हमेशा की अपने कपड़ो को लेकर चर्चा में रहती है। वहीं जाह्नवी का जिम लुक भी काफी सुर्खियों में रहता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी इन दिनों कारगिल गर्ल फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी दिखाई देंगी। 'धड़क' हिट होते ही जान्हवी कपूर के हाथों में कई सारी फिल्में आ गई हैं। फिल्म 'धड़क' में उनके साथ लीड रोल में ईशान खट्टर थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। इन सबके अलावा जाह्नवी राजकुमार राव के साथ 'रूही-अफजा' में नजर आएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »