27 Apr 2024, 04:44:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को जनता से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत की थी और आगे भी इसके बड़ी कमाई करने की उम्मीद की जा रही है। तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह को डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने बनाया है। पहले दिन इस फिल्म ने 20.21 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई भी सामने आ गयी है। पहले दिन 20.21 करोड़ रुपए की कमाई के साथ कबीर सिंह एक्टर शाहिद कपूर की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा करने वाली सोलो फिल्म बन गई है।

इसके साथ ही ये साल 2019 की टॉप 5 ओपनर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, कबीर सिंह ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 22.71 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 42.92 करोड़ रुपये हो गया है। फैंस के बीच शाहिद की कबीर सिंह का काफी क्रेज है और सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की जबरदस्त भीड़ देखी जा सकती है। देश की 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई कबीर सिंह को अच्छा रिस्पांस मिलते देख एक्टर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। एक्टर ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »