26 Apr 2024, 13:02:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका अरोड़ा ने योग दिवस के मौके पर शेयर की अपनी हॉट तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 1:55AM | Updated Date: Jun 23 2019 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की 45 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह जिम में जाकर घंटों पसीना बहाती हैं। इसके अलावा वह अपने आप को योग और आसन की सहायता से एक्टिव रखती हैं।45 साल की मलाइका अरोड़ा आज भी उम्र के मामले में बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। भले ही मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो। लेकिन वह बिना वर्कआउट किए नहीं रह सकती। वह 1 सप्ताह में तीन बार जिम जरूर जाती हैं।

वह अपने आप को फिट रखने के लिए घंटों पसीने बहाती हैं। 21 जून को पूरे संसार में योग दिवस मनाया गया। मलाइका अरोड़ा भी योग दिवस के अवसर पर किसी से कम नहीं पड़ी। उन्होंने स्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा तरह-तरह के योगा करते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने प्रॉपर आउटफिट पहना हुआ है। तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट किया आप भले ही आंटी हो, लेकिन हॉट तो हैं मलाइका। मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। काफी लंबे समय से इन दोनों के बीच क्या चल रहा है, वह किसी से नहीं छुपा। मलाइका अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी है। यह दोनों कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »