27 Apr 2024, 06:51:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'दोस्ताना 2' की स्टारकास्ट फाइनल, जॉन-राजकुमार और जाहन्वी पर्दे पर लगाएंगे पर्दे आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 1:44AM | Updated Date: Jun 23 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों का दौर चल रहा है। अबतक कई फिल्में हैं जिनका सीक्वल बना है और वो फिल्में हिट भी हुई हैं। बीते दिनों से ही एक ऐसी ही फिल्म है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। साल 2008 में आई फिल्म दोस्ताना तो आपको याद होगी ही। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा थे। इस फिल्म को करण जौहर दोबारा से बना रहे हैं। जल्द ही दोस्ताना का सीक्वल आने वाला है। खबरों की मानें तो 'दोस्ताना' रिलीज के 10 साल के बाद धर्मा प्रोडक्शन को 'दोस्ताना 2' के लिए सही स्क्रिप्ट मिल गई है। बताया जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शन ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।
 
बीते दिनों ही खबर आई है कि इस फिल्म में राजकुमार राव को लिया गया है। बताया गया है कि राजकुमार फिल्म में लीड रोल करेंगे। इसके अलावा एक और एक्टर लीड रोल में होंगे। ये एक्टर होंगे जॉन अब्राहम। बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप। जॉन और राजकुमार को फिल्म दोस्ताना 2 के लिए फाइनल किया गया है। खास बात ये है कि जॉन इससे पहले वाली फिल्म में लीड रोल कर चुके हैं। अब वो इसके दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे। वहीं अब फिल्म में हीरोइन कौन होगी ये भी कंफर्म हो गया है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में राजकुमार और जॉन के साथ जाहन्वी कपूर नजर आएंगी। फिल्म में जाहन्वी ने प्रियंका चोपड़ा की जगह ली है तो वहीं अभिषेक की जगह राजकुमार आए है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, धर्मा प्रोड्क्शन्स फिल्म को 2020 में रिलीज करने का प्लान बना रहा है। वहीं जल्द ही फिल्म के डायरेक्टर को भी फाइनल कर लिया जाएगा और फिल्म की कास्ट और बाकी सभी की जानकारी जल्द ही कर दी जाएगी। इससे पहले पार्ट तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अब ऐसे में ये मजेदार होगा कि जॉन-राजकुमार और जाहन्वी एक साथ नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »