26 Apr 2024, 11:18:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अफेयर की खबरों के बीच सारा अली खान और कार्तिक आर्यन लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह दोनों एक साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2'  में नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर दोनों को शिमला की गलियों में मुंह छिपाकर घूम रहे थे, लेकिन फैंस की नजरो से यह बच नहीं पाए और उन्होंने को पहचान लिया। कार्तिक और सारा यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। चेहरे को कवर करने के बाद दोनों ने फैंस के साथ खूब पोज भी दिए। फैंस ने सारा और कार्तिक के साथ सेल्फी ली।

यहां तक कि सारा ने कई फैंस के गले भी मिलीं। जानकारी के लिए बता दें कि ईद के मौके पर भी दोनों ने चेहरा छिपाकर सेल्फी शेयर की थी। तस्वीरों में दोनों एक साथ खुश नजर आ रहे थे। बता दें कि कार्तिक और आर्यन पहली बार इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों जल्द इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आएंगे। आए दिन दोनों को एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। 'लव आजकल 2' फिल्म की बात करें तो यह साल 2009 में आई फिल्म 'लव आजकल' की सीक्वल है।कार्तिक इस फिल्म के बाद 'मैं मेरी पत्नी और वो' फिल्म करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर होंगी। वहीं, सारा 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »