27 Apr 2024, 05:16:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका को एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने रोका - मांगी आईडी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 5:53PM | Updated Date: Jun 22 2019 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के मानक से सभी को होकर गुजरना पड़ता है। कई बार वीआईपी और सेलिब्रिटीज जांच के दायरे से होकर गुजरने में अपनी तौहीन भी समझते हैं। शनिवार को ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी हुआ। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
दरअसल, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सुरक्षाकर्मी ने अपने दायित्व का कड़ाई से पालन करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से पहचान पत्र की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि दीपिका हवाई अड्डे पर प्रवेश करती हैं और एक सुरक्षाकर्मी उनसे पहचान पत्र मांगता है।
 
सुरक्षाकर्मी द्वारा पहचान पत्र मांगने का अहसास होने पर आगे बढ़ चुकी दीपिका पीछे देखकर कहती हैं, "चाहिए?" इसके बाद अभिनेत्री ने तुरंत अपने बैग से पहचान पत्र निकाल कर सुरक्षाकर्मी को दिखाया। सोशल मीडिया पर कई लोग दीपिका के सकारात्मक रवैये के कायल हो गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »