27 Apr 2024, 03:54:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प‍िंक आउटफ‍िट में दिखा जान्‍हवी कपूर का खूबसूरत रूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 4:57PM | Updated Date: Jun 20 2019 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जान्‍हवी कपूर सबसे पॉपुलर स्‍टार किड हैं। वह जहां भी जाती हैं, कैमरे उन्‍हें कैद करने को तैयार रहते हैं। रोज उनकी नई तस्‍वीरें सामने आती हैं। कभी वह जिम जाते हुए दिखती हैं तो कभी रेस्‍तरां के बाहर। इन द‍िनों जान्‍हवी अपने हॉट फोटोज को लेकर चर्चा में हैं। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍होंने पिंक आउटफ‍िट में फोटोज शेयर कर सनसनी मचा दी। इंस्‍टाग्राम पर उनकी तस्‍वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को अब तक लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं वहीं हजारों फैंस ने कमेंट में उनकी तारीफ की है।
 
जान्‍हवी कपूर ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर जो तस्‍वीरें शेयर की हैं उसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। उनके आउटफ‍िट का डिजाइन भी कुछ ऐसा है जो उनके लुक को बोल्‍ड बना रहा है। इस खूबसूरत आउटफ‍िट के साथ जान्‍हवी ने बड़े बड़े ईयररिंग्‍स भी पहने हैं और पिंक कलर की लिप्स्टिक लगाई है। जान्‍हवी कपूर का ये अंदाज बिलकुल उनकी मां की तरह है। स्‍टाइल के मामले में वह बिलकुल श्रीदेवी पर गई हैं। ये तस्‍वीरें इस बात को साबित करती हैं।  मीडिया में जाह्नवी काफी पसंद की जाती हैं। वह जैसे ही अपने घर से बाहर निकलती हैं, मीडिया उनकी तस्‍वीर लेने के लिए पागल हो जाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने शशांक खेतान की फ‍िल्‍म धड़क से बीते साल डेब्यू किया था। अब वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक, करण जौहर की फिल्म तख्त और राजकुमार राव के साथ रूह आफजा में नजर आएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »