26 Apr 2024, 17:22:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पति आहूजा के साथ जापान में छुट्टियां बिता रही हैं। भले ही अभी बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आहूजा के साथ जापान में छुट्टियां बिता रही हैं। भले ही सोनम अभी जापान में हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सोनम की कुछ लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों से हटकर फैंस को सोनम की चिंता सताने लगी है।

अब मामला ही कुछ ऐसा है। जापान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के बाद कम से कम 16 लोग घायल हो गए। अब सोनम के फैंस को भूकंप की खबर लगी तो वो अभिनेत्री की चिंता करने लगे।सोशल मीडिया पर सोनम की तस्वीर देख एक यूजर ने लिखा- आप ठीक हैं सोनम...अभी-अभी जापान में भूकंप के बारे में सुना। आप अपना ख्याल रखिए। एक ने लिखा- आप दोनों इस वक्त कहां है...प्लीज अपना ख्याल रखिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »