27 Apr 2024, 02:10:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिसंबर में शादी करेंगे वरुण धवन - ये होगी दुल्‍हन!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 12:39PM | Updated Date: May 22 2019 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर काफी दिन से चर्चा हो रही है। अब दोनों की शादी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस नई रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन और नताशा दलाल इस दिसंबर की सर्दियों में शादी की योजना बना रहे हैं। यह कपल डेस्टिनेशन वेडिंग का भी प्लान कर रहा है, इसके लिए परिवार वाले गोवा के बारे में प्लान कर रहे हैं।
 
पिंकविला की खबर के मुताबिक धवन परिवार साल के अंत में एक ग्रैंड वेडिंग प्लान कर रहा है। वरुण और नताशा के परिवारों ने दिसंबर की एक तारीख फाइनल की है। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है। वरुण और नताशा गोवा में बीच वेडिंग कर सकते हैं। खबर के मुताबिक शादी में परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल होंगे। बाद में मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »