26 Apr 2024, 22:33:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चंकी पांडे की बेटी को लेकर शाहरूख खान का बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 12:20PM | Updated Date: May 15 2019 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ 2 से अपने अभिनय पारी की शुरूआत करने वाली नवोदित अभिनेत्री अनन्या पांडे ने शाहरूख खान को लेकर खुलासा किया है। दरअसल आपको बता दें कि शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान और अनन्या एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं। दोनों को एक साथ कई बार पार्टी एन्जॉय करते हुए देखा गया हैं। इतना ही नहीं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ ही दोनों की अच्छी दोस्ती है। तीनों की केमिस्ट्री अक्सर सुर्खियों में रहती है, तीनों ही बचपन से बॉलीवुड में एंट्री करने को लेकर इच्छुक हैं।
 
हालांकि अनन्या ने अपने सपनों को उड़ान भर ली है। वहीं सुहाना और शनाया तैयारियों में जुटी हैं। लेकिन आपको नहीं पता होगा कि शाहरूख खान ने तीनों को अपने सपनो को साकार करने के लिए उत्साहित किया था। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में, अनन्या पांडे ने इस बात का खुलासा किया।अनन्या ने बताया कि, ‘शाहरुउनके पहले मेंटर थे, हमने वास्तव में बहुत अजीब चीजें की हैं। शाहरुख सर हमेशा हमें प्रोत्साहित करते थे और हमारे फोटोशूट करते थे। वो हमारे वीडियो लेते और हमें ऐसा महसूस कराते कि हम सबसे अच्छे एक्टर हैं। वो उन्हें सबको दिखाते और कहते कि देखो इन्होंने क्या किया है।’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »