26 Apr 2024, 16:09:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'सूर्यवंशी' की शूटिंग शुरू, रोहित शेट्टी संग नजर आए अजय, रणवीर और अक्षय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 12:47PM | Updated Date: May 7 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग शुरू हो गयी है। फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी के रोल में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखाई दे सकते हैं। यह फिल्म रोहित शेट्टी की पुलिस अफसरों पर आधारित फिल्मों का ही हिस्सा है, जिनमें 'सिंघम' सीरीज और 'सिंबा' शामिल हैं।
 
रोहित ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की और लिखा, 'और इस तरह हमारे यूनिवर्स का विस्तार हो गया...हमारा गेम शुरू।' इस फोटो में रोहित शेट्टी के साथ उनके सभी ऑनस्क्रीन पुलिस अफसर (रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार) नजर आ रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि 'सूर्यवंशी' का शूट मुंबई में 10-12 दिन तक चलेगा, जिसके बाद अपने एंट्री सीन की शूटिंग के लिए अक्षय रोहित के साथ बैंकॉक जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी और गोवा में शूटिंग पूरी होगी। उनके अलावा फिल्म में कैटरीना कैफ भी होंगी। 'सूर्यवंशी' अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »