26 Apr 2024, 12:22:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेग्नेंसी में बिकिनी पहन गोल्फ खेल रही हैं अभिनेत्री एमी जैक्सन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 12:14PM | Updated Date: Apr 12 2019 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। उनके वर्क आउट के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं। इस समय वो दुबई हॉलिडे पर हैं। दुबई में वो खुद को पूरा समय दे रही हैं। एमी का गोल्फ खेलते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एमी जैक्सन ब्लैक कलर की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं।
 
बिकिनी के ऊपर ओवरसाइज व्हाइट शर्ट भी कैरी है। गोल्फ खेलते एमी का बेबी बंप नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने हैट भी पहनी हुई है। पूरे लुक में एमी काफी ग्लैमरस नजर आईं। बता दें कि एमी जैक्‍सन अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू संग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शादी से पहले कपल लदंन में एंगेजमेंट बैश देने वाला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »