27 Apr 2024, 01:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय की फिल्म ‘केसरी’ का ‘सानू केहंदी’ गाना रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 3:54PM | Updated Date: Feb 27 2019 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अक्षय कुमार की होली में रिलीज होने वाली फिल्म केसरी का नया गाना सानू कहेंदे रिलीज हो गया है। इस गाने में हवलदार ईशर सिंह का रोल निभा रहे अक्षय कुमार और उनके दोस्तों के बीच बॉन्डिंग को दिखाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले इस गाने का एक टीजर जारी किया गया है।  

इस गाने में कुल 21 सिपाही की बॉन्डिंग दिखाई गई है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे सारागढ़ी के किले में ब्रिटिश सेना के अधीन 21 सिख एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। आपको बता दें कि इस गाने की शूटिंग दो दिन के अंदर हुई है। इस गाने को रोमी और ब्रजेश शांडिल्य ने गाया है। वहीं, इसका म्यूजिक तनिष्क बाग्ची ने दिया है।

गणेश आचार्य ने कोरियग्राफ किया है। अनुराग सिंह के मुताबिक इस गाने के लिए हमें पुराने स्टेप्स डालना चाहते थे। इसके कारण उन्होंने गणेश अचार्य को चुना था। गाने का वीडियो काफी इंप्रेस कर रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »