26 Apr 2024, 18:32:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में काम करने जा रही हैं। परिणीति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार की जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी। इसी बीच परिणीति के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
 
परिणीति के पास इस समय तीन प्रोजेक्ट हैं जो अलग-अलग जॉनर की फिल्म है। इसमें से एक है- ‘द गर्ल आॅन द ट्रेन’ की रीमेक। वर्ष 2106 में प्रदर्शित थ्रिलर फिल्म द गर्न ऑन द ट्रेन की रीमेक बनने वाली है जिसके लिए परिणीति को कास्ट किया गया है। इस फिल्म में परिणीति लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी जिसका निर्देशन रिभू दास गुप्ता द्वारा किया जाएगा। फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पॉला हॉकिन्स की नॉवेल द गर्ल आॅन द ट्रेन पर आधारित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »