26 Apr 2024, 16:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर राजकुमार राव एक बार फिर हॉरर फिल्म में काम करने जा रहे हैं। राजकुमार राव ने इस वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट हॉरर फिल्म स्त्री में काम किया है। स्त्री की सफलता के बाद अब निर्माता दिनेश विजन और राजकुमार राव एक बार फिर एक नई हॉरर कॉमेडी के लिए साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा भी होंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।
 
यह फिल्म 2019 के शुरू में शुरू होगी और जनवरी 1920 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव एक छोटे बदमाश की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में यह दर्शाया जायेगा कि किस प्रकार जब राजकुमार राव का सामना भूतों से होता है, तब उनकी जो योजना होती है वह बदल जाती है।राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म मेड इन चाइना 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है।इस फिल्म में राजकुमार राव एक गुजराती व्यापारी के रूप में दिखाई देंगे और यह कहानी उनके अपने कारोबार में सफल होने की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »