26 Apr 2024, 15:58:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : मूक-बधिर दुष्कर्म में एक और गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 12:00PM | Updated Date: Sep 17 2018 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजधानी भोपाल में दिव्यांग आश्रम में मूक बधिरों से दुष्कर्म के मामले में रविवार को तीन नई प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने वहां की आया के बेटे को गिरफ्तार किया है। वहीं पहले गिरफ्तार चार आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। भोपाल उत्तर के एसपी हेमंत चौहान ने बताया कि खजूरी थाना में आश्रम की तीन लड़कियों ने आया मीता मिश्रा के बेटे अभिषेक मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िताओं में दो नाबालिग और एक बालिग है। पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों को रविवार को जेल भेजा गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »