02 May 2024, 11:46:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल छात्रावास रेप कांड : इंदौर में एक और युवती ने शर्मा पर दर्ज कराया रेप का केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2018 2:59PM | Updated Date: Aug 12 2018 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भोपाल में मूकबधिर प्रशिक्षण संस्थान में रहने वाली युवतियों से छेड़छाड़ व दुष्कृत्य के मामले में आरोपी के खिलाफ चौथा केस शनिवार देर शाम हीरानगर थाने में दर्ज किया गया। थाना प्रभारी राजीव सिंह भदौरिया ने बताया कि धार निवासी 23 वर्षीय युवती ने अपने माता-पिता के साथ आकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने पुलिस को बताया कि भोपाल के अवधपुरी में आरोपी अश्विनी शर्मा द्वारा मूक बधिर प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जाता है। जहां वह 2017 से निवासरत थी। इस दौरान आरोपी अश्विनी द्वारा उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की घटनाएं व एक बार दुष्कर्म किया गया। 
 
पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत छेड़छाड के लिए 377, अश्लील साहित्य या वीडियो दिखाने के मामले में 292, दुष्कर्म करने के मामले में 376 व अप्राकृतिक कृत्य के मामले में धारा 377 के तहत जीरो पर कायमी कर प्रकरण भोपाल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने पर 506 के तहत भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 
 
जिला न्यायालय में हुए बयान
जिला न्यायलय में मूक बधिर संस्थान की मोनिका पुरोहित द्वारा पीड़िता के धारा 164 के तहत जिला न्यायलय में बयान दर्ज किए गए। यहां उसने अपने साथ हुई घटना का ब्योरा दर्ज करवाया। सूत्रों के मुताबिक युवती ने बताया कि वह आईटीआई कॉलेज में एडमिशन के लिए भोपाल गई थी, लेकिन वहां उसके साथ संचालक अश्विनी शर्मा द्वारा शारीरिक शोषण व दुष्कृत्य किया जा रहा था। वहीं जब इंदौर में इसकी जानकारी मूक बधिर संस्था को मिली तो युवती को रेस्क्यू करने के लिए प्लानिंग करते हुए आरोपी को बहाना देकर पीड़िता को इंदौर बुलाया गया। 
 
आरोपी भोपाल में चलाता है केंद्र
अवधपुरी में शर्मा मूक बधिर बालिकाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र चलाता है, जिसे अनुदान भी मिलता है। उसका कृतार्थ नाम से छात्रावास भी है। इस छात्रावास में युवतियों के रहने का इंतजाम है। इससे पहले शुक्रवार को भोपाल में ही धार की एक और इंदौर की दो युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई थी, उसी आधार पर छात्रावास संचालक अश्विनी शर्मा पर प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। धार की  युवती की शिकायत के अनुसार, वह भोपाल प्रशिक्षण लेने गई थी। वहां वह साल भर रही, जहां छात्रावास संचालक ने उसके साथ रेप किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »