26 Apr 2024, 06:03:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल के के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट चला रहा था रिटायर्ड फौजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 10:57AM | Updated Date: Jul 12 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा किया, जिसका दलाल सेना का एक रिटायर्ड राइफलमैन है। सेना से वीआरएस लेकर वो यह धंधा कर रहा था और मुंबई, दिल्ली और गुजरात से कॉलगर्ल बुलाता था। शहर के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में यग रैकेट चल रहा था। पुलिस ने 12 नंबर बस स्टॉप के पास एक रेस्तरां के नजदीक खड़ी कार पर छापा मारा तो तीन लोग उसके हाथ लग गए।  इनमें से एक रैकेट चला रहा दलाल रिटायर्ड फौजी दिलीप कुमार गोयल, मुंबई से आई कॉलगर्ल और एक ग्राहक था। 
 
आरोपी दलाल दिलीप कुमार गोयल दलाल राजस्थान रेजीमेंट में राइफलमैन था। वो ग्राहकों की डिमांड पर दिल्ली से लेकर गुजरात तक से लड़कियां बुलवाता था। लड़कियों को कुछ दिन रखकर फिर वापस भेज दिया जाता था। आरोपियों के पास से पांच हजार रुपए, तीन मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है। हाल के दिनों में पुलिस ने भोपाल में पांच सेक्स रैकेट पकड़े गए हैं। उन्हीं से मिली जानकारी के आधार पर इस नए रैकेट का पर्दाफाश किया गया। पकड़ा गया ग्राहक भोपाल के मिसरौद का और कॉलगर्ल ठाणे की रहने वाली है। दलाल दिलीप कुमार गोयल सोशल मीडिया के जरिये यह रैकेट चला रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »