27 Apr 2024, 06:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा- मुंबई से आया विमान फिसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 1:13PM | Updated Date: Jun 8 2018 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल पर मुंबई से आ रहा एक विमान फिसलने से एक बड़ा हादसा टल गया। गुरूवार रात हुए इस हादसे के बाद विमान में आई तकनीकी खराबी को सुधारा जा रहा है। विमानतल सूत्रों ने बताया कि जेट एयरवेज का विमान (उड़ान संख्या 9 डब्ल्यू 896) कल रात करीब साढ़े 9 बजे मुंबई से आकर विमानतल पर उतर रहा था, इसी दौरान उसके अगले पहिए में कोई खराबी आने के कारण विमान थोड़ा असंतुलित होकर फिसलने लगा। उन्होंने बताया कि तेज़ झटके महसूस करते ही पायलट ने खतरे को भांपते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाए और करीब सवा सौ यात्रियों को सुरक्षित उत्तर गया। विशेषज्ञों का दल तकनीकी खराबी को दूर कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »