26 Apr 2024, 23:59:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल मंदसौर जिले में छह जून को करेंगे सभा को संबोधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 4:55PM | Updated Date: May 23 2018 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के पिपल्यामंडी में आगामी छह जून को एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यह एक तरह से चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत मानी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन मानक अग्रवाल ने यहां यूनीवार्ता को बताया कि छह जून को मंदसौर जिले में किसानों पर गोलीचालन की पहली बरसी पर पिपल्यामंडी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी है।

गांधी इस सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के लिए कांग्रेस पार्टी स्तर पर तैयारी तेजी से चल रही हैं। पिछले वर्ष पिपल्यामंडी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गोलियां चलायीं थीं, जिससे पांच किसानों की मौत हो गयी थी। इसलिए कांग्रेस ने छह जून को पहली बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है। कमलनाथ की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के बाद गांधी की यह पहली बड़ी सभा होगी। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इसके जरिए पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरूआत भी करेगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »