09 May 2024, 04:06:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के आम जनजीवन को झकजोर दिया मौसम ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 9:24PM | Updated Date: Jan 16 2020 9:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मौसम में मध्यप्रदेश में पहली बार सर्दियों के दिनों में बादल, बारिश, कोहरा एवं धुंध के मिले जुले तेवर दिखाते हुए आम जनजीवन को झकजोर दिया है। बारिश की वजह से ठंड में भी इजाफा हुआ है। मुरैना जिले के धर्मगढ गांव में कल से हो रही लगातार वर्षा के कारण आज एक कच्चे मकान की बीम गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। आज रतलाम में 22.6 मिमी, राजगढ़ 18.5, श्योपुर में 17, मुरैना में 14, ग्वालियर में 6.3, गुना में 2 मिमी वर्षा हुई।
 
इसके अलावा पिछले चौबीस घंटों में भी शिवपुरी में 55 मिमी, ग्वालियर 41, गोहद में 40 तथा गुना, दतिया तथा पिछोर एवं आगरमालवा में 25 से 30 मिमी वर्षा हुयी है। इन क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया हुआ है।  राजधानी भोपाल के भी विभिन्न क्षेत्रों में कल रात्रि और दिन में बूंदाबांदी हुयी है और शहर घने कोहरे से आवृत्त है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक उदय सरवटे एवं पी के साहा ने यूनीवार्ता को बताया कि मध्यप्रदेश में तथा खास कर भोपाल में पहली बार ऐसा बिगड़ा हुआ मिजाज दिखा है।
 
उन्होंने कहा कि 14 जनवरी के बाद ऐसा मौसम पहले कभी नहीं हुआ, अलवत्ता दिल्ली में इन दिनों जरूर ऐसा मौसम होता है। भोपाल शहर पिछले तीन दिन से बादल बारिश कोहरा एवं धुंध से पीडित है। आज सुबह साढे आठ बजे भी यहां दृष्टता मात्र 50 मीटर थी। शहर दिन भर कोहरे से लिपटा रहा और शाम को 6 बजे भी दृष्टता केवल 800 मीटर ही है। पर्यटन स्थल खजुराहो का भी ऐसा ही हाल है। इस बीच भोपाल का अधिकतम तापमान कल के मुकाबले 4.4 डिग्री गिरकर 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम 14.8 डिग्री है, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। ग्वालियर में तो और बुरा हाल है।
 
जहां अधिकतम 16.4 (सामान्य से 5 डिग्री कम) और न्यूनतम 14.6 (सामान्य से 8 डिग्री अधिक) अंकित हुआ है। इन वैज्ञानिकों के अनुसार चौबीस घंटों के दौरान भोपाल में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग के जिलों में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। भोपाल में भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। कल से पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा एवं शहड़ोल संभाग के जिलों में गरज चमक की स्थित बन सकती है। प्रदेश में ऐसा मौसम दो दिन का और रह सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »