26 Apr 2024, 13:29:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा देने भूले मोदी : दिग्विजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2019 2:09PM | Updated Date: May 5 2019 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 70 फीसदी आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा देने भूल गए। सिंह ने ट्विटर पर अपने सवाल करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के नाम पर अपनी पीठ थपथापने वाली सरकार की आयुष्मान योजना केवल माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान देती है।
 
मोदी 70 फीसदी भारतीयों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा देना क्यों भूल गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच 40 फीसदी आबादी को स्वास्थ्य बीमा देने मात्र दो हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए। एक व्यक्ति के इलाज के लिए साल भर में मात्र 40 रुपए, सरकार ने ये दिखावे की योजना क्यों बनाई है। सिंह ने मध्यप्रदेश में भी स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण का आरोप लगाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »