26 Apr 2024, 13:21:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

प्रदेश में नहीं बची कानून-व्यवस्था की स्थिति : शिवराज सिंह चौहान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 1:14PM | Updated Date: May 2 2019 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में एक पुलिस अधिकारी की हत्या पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि प्रदेश में कहीं भी कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं बची है। चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रदेश की राजधानी में एक पुलिस अधिकारी की सरेआम हत्या होने से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण घटना और कोई नहीं हो सकती। कानून व्यवस्था की स्थिति कहीं भी नहीं बची।
 
गुंडे बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने व परिजन को संबल प्रदान करने की प्रार्थना भी की। राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में कल देर शाम उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) गोरेलाल अहिरवार की उनके घर पर ही एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हालांकि आरोपी को घटना के कुछ घंटे बाद देर रात विदिशा से गिरफ्तार कर लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »