भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लगभग 30 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रजनीश वैश को आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल का संचालक बनाया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।