26 Apr 2024, 22:35:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

रतनजोत के बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, अस्पताल में उपचार जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2017 2:07PM | Updated Date: Jan 29 2017 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के चूनालोहमा क्षेत्र के पढारू गांव के रतनजोत के बीज खाने से आठ बच्चों को उल्टी दस्त होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चों का उपचार जारी है। जिला अस्पताल के सूत्रों के अनुसार पढारू गांव के निवासी अमित धुर्वे (5), कार्तिक धुर्वे (5), सागर परते (5), लक्ष्मी इवने (5), दीपक परते (6), सुमित परते (6), सागर धुर्वे (5) और धनराज  धुर्वे (3) ने शनिवार दोपहर खेल-खेल में रतनजोत के बीज खा लिए।

इसके बाद घर पहुंचने पर इन्हें उल्टियां होने लगी। परिजनों ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने रतनजोत के बीच खाने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों की सूचना पर एम्बुलेंस द्वारा बच्चों को रात 8 बजे जिला अस्पताल लाया गया। बच्चों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आंगनवाड़ी और स्कूलों के आसपास रतनजोत के पेड़ लगे होते हैं। इनमें लगे फल बेहद आकर्षक नजर आते हैं और खाते समय अच्छे भी लगते हैं और इसी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »