26 Apr 2024, 13:07:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मप्र: अस्पताल से फरार हुआ रेप का आरोपी जंगल से गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 12:45PM | Updated Date: Jan 17 2017 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल से लगभग ढाई महीने पहले हथकड़ी लेकर फरार हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने करीबी जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए मोहदा पुलिस ने बताया कि ग्राम उती निवासी 35 वर्षीय सूवाजी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज था। उसे 4 नवंबर 2016 को गिरफ्तार किया था। पुलिस हिरासत के दौरान थाने में आरोपी ने सांप के डंसने की बात कही थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में 4 नवंबर को ही कैदी वार्ड में भर्ती किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पांच नवंबर की सुबह पुलिस गिरफ्त से हथकड़ी सहित फरार हो गया था। इस मामले में एसपी ने पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया था। आरोपी को पकडने पुलिस टीम गठित की गई थी। पिछले दिनों उसे उती के जंगल से पकड़ लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया है। फरार आरोपी को पकडने एसपी ने दो हजार रुपए का नगद इनाम भी रखा था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »