27 Apr 2024, 10:13:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

चेहरे से तिल हटाने के अपनाएं ये आसान तरीके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2017 1:44PM | Updated Date: May 30 2017 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कहते है कि तिल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देता है, लेकिन तब जब एक या दो तिल हों। अगर तिल चेहरे पर जरूरत से ज्यादा हों, तो ऐसे में चेहरा बेकार दिखने लगता है। तिल हटाने के लिए लेजर थैरेपी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये काफी महंगी होती है, जो हर किसी के बस की बात नहीं होती कि वो इस थैरेपी को लें। अगर आपके चेहरे पर भी जरूरत से ज्यादा तिल है और आप इस चीज से काफी परेशान हैं, तो इस चीज में हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपनी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
 
कच्चा आलू
चेहरे से तिल हटाने के लिए आप कच्चे आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक आलू का स्लाइस लें और फिर इस स्लाइस को अपने चेहरे पर रगड़ें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी फर्क दिखने लग जाएगा।
 
केले का छिलका
एक केले का छिलका लें और इसके अंदर वाला हिस्सा तिल पर रखकर ऊपर से किसी साफ कपड़े से इसे बांध लें। कुछ देरभर इसे ऐसे ही रहने दें। इससे तिल झड़कर साफ हो जाता है।
 
अनानास
अगर तिल पूरे चेहरे पर फैले हुए हैं, तो ऐसे में अनानास का जूस दिन में 2-3 बार चेहरे पर रोज लगाएं। फिर 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
 
सेब का सिरका
रात को सोने से पहले चेहरा धोएं और इसके बाद सेब के सिरके से चेहरे पर हल्की- हल्की मसाज करें। अब इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठ कर चेहरा धो लें। 
 
शहद
थोड़ा सा शहद और सनबीज के तेल लेकर मिला लें। इस मिश्रण को नियमित रूप से 5 मिनट तिल पर रगड़ने से त्वचा के चमकने के साथ-साथ तिल भी गायब हो जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »