26 Apr 2024, 20:52:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

केले के छिलके का फेस मास्‍क चेहरे को बनाए दो टोन गोरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 2:23PM | Updated Date: Mar 10 2017 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केले का छिलका स्किन के लिए लाभदायक होता है। वैसे केला भी बहुत गुणकारी है, यह तो सभी जानते हैं, लेकिन केले के छिलकों के गुणों के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। आपको बता दें कि केले के छिलकों का फेस मास्क बनाया जा सकता है जिससे कि आप चेहरे के दाग-धब्बों से निजात पा सकते हैं।
 
केले के छिलकों में ऐसे कई विटामिन होते हैं जो शरीर में एंजाइम्स तथा प्रोटीन को एक्टिवेट करते हैं, जिससे त्वचा के अंदर कोलाजेन तथा लचीनापन बढऩे लगता है। चलिए आपको बताते है  केले के छिलकों से कैसे फेस मास्क बनाया जा सकता हैं।
 
गोरी स्किन : सबसे पहले इसके छिलके का पेस्ट बना लीजिए फिर उसमें बेकिंग सोडा तथा थोड़ा सा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट स्क्रब की तरह रगड़े फिर चेहरे को पानी से धो लीजिए।
 
झुर्रियां होगी दूर : इसके छिलके को चेहरे पर कुछ मिनट के लिए रगड़े फिर गुलाब जल लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लीजिए।
 
हटाएं टैनिंग : इसके छिलकों के पेस्ट में 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाऊडर तथा दही डालकर अच्छे से इसका पेस्ट बना लीजिए। इस मिश्रण को चेहरे पर 30 मिनट के बाद स्क्रब कीजिए, फिर चेहरे को पानी से धो लीजिए।
 
ऑइली स्किन : आधे केले के छिलके की अंदर की परत को निकाल लीजिए, फिर इसमें 1 चम्मच शहद तथा नींबू का रस मिलाईये। इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट स्क्रब की तरह रगड़े फिर चेहरे को पानी से धो लीजिए।
 
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »