27 Apr 2024, 06:52:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

खीरे का स्प्रे रखे तरोताजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 1:44PM | Updated Date: Feb 10 2017 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-27
  • Untitled-28
खीरे का इस्तेमाल हम लोग सेलेड के रूप में करते हैं और इसके स्वास्थ्य और ब्यूटी फायदोें के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है खीरा सेहत और ब्यूटी के लिए ही नहीं, बल्कि फ्रेशनेस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खीरे से स्प्रे बनाने की विधि...
 
सामग्री : आधा या एक खीरा, 1 चम्मच नींबू, - 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच एलोवेरा, 
 
स्प्रे बनाने की विधि :
 
सबसे पहले खीरे का साइज देखते हुए खीरा लें। इसे काटकर अच्छी तरह से ब्लेंडर में पीस लें। जब इसका पेस्ट बना जाए, तो इसे निचोड़कर इसका रस निकाल लें। अब इस रस में नींबू का रस, 1 चम्मच गुलाबजल और एलोवेरा जेल अच्छी तरह से मिला लें।  
 
इस्तेमाल करने का तरीका :
 
अब इसे किसी स्प्रे बॉटल में डालकर कूलिंग स्प्रे तैयार करें। इसे अपने पास हमेशा रखें। आप इसको अपने चेहरे और बॉडी पर हल्का स्प्रे करें। इससे चेहरा फ्रेश लगेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »