08 May 2024, 09:36:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

5 मिनट में करें नेल स्पा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2017 10:19AM | Updated Date: Feb 8 2017 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाथों की खूबसूरती में नाखूनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, लेकिन अगर नाखून ही सुंदर न दिखे, तो हाथों की खूबसूरती पर असर पड़ता है। कई लड़कियां नेलपॉलिश लगाने के बाद अपने नाखूनों को खुरचती है।
 
ऐसा करने से नाखून कमजोर पड़ जाते हैं और जल्दी टूटने भी लगते हैं। आज हम आपको घर में ही नेल स्पा करना सिखाएंगे, जिससे कि आप अपने नाखूनों को खास केयर दे सकती हैं।
 
जरूरी सामान:
 
एक छोटा टब 
गर्म और ठंडा पानी
नमक 
कच्चा दूध 
बेकिंग सोडा 
कोई भी खूशबू वाला तेल 
नेल कटर 
नेल फाइलर 
शैंपू 
लोशन क्रीम
स्क्रब 
एक साफ तौलिया
 
कैसे करें:
सबसे पहले, अगर आपके नाखूनों पर नेल पेंट लगा हुआ है, तो उसे हटा लें।
 
उसके बाद एक टब में ठंडा गर्म पानी मिक्स कर लें। फिर उसमें कच्चा दूध, तेल, नमक, बेकिंग सोडा और शैंपू मिलाएं। अब इस पानी में अपने नाखूनों को कुछ देर तक डूबोएं रखें।
 
नाखूनों को तौलिए से हाथ पोछ लें।
 
 इसके बाद हाथों पर 10 मिनट के लिए स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद हाथों को ठंडे पानी से धो लें।
 
 अब नेल कटर और नेल फाइलर की मदद से नाखूनों को काटकर उनकी अच्छे से शेप बना लें।
 
इसके बाद लोशन क्रीम लगाकर हाथों को मॉइस्चराइजर करें।
 
नाखूनों पर बेसकॉट लगाकर अपनी मनपंसद की नेलपॉलिश लगा लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »