10 May 2024, 06:48:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

मुंहासों पर कभी न लगाएं टूथपेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2016 12:10PM | Updated Date: Jun 28 2016 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई बार हम स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए घरेलू उपायों की मदद लेते हैं और ये हमें इन समस्याओं से छुटकारा भी दिला देते हैं, लेकिन क्या हर बार ऐसा करना सही होता है। शायद नहीं क्योंकि अगर इनके उपयोग में जरा सी भी असावधानी बरती जाए, तो यह हमारे लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।
 
मुंहासों पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल
टूथपेस्ट में कई तरह के केमिकल होते हैं और अगर मुंहासों पर इसे लगाया जाए, तो ये बैक्टीरिया को बढ़ा सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
 
 
मस्सा हटाने के नुस्खे
चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में अगर मस्सा हो जाए, तो उसे धागे, पतले तार या ब्लेड से काटकर हटाने से बचें। ऐसा करने से धागे और तार में मौजूद बैक्टीरिया स्किन के अंदर पहुंचकर इंफेक्शन पैदा करते हैं।
 
 जले पर मक्खन लगाना
बहुत से लोग जलने पर मक्खन लगा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ उपाय करते हैं, तो जान लें कि स्किन बहुत सेंसिटिव होती है और मक्खन लगाने से घाव में मौजूद बैक्टीरिया आसपास भी फैल सकते हैं।
 
घाव पर कपड़ा बांधना
कई बार चोट लगने पर लोग उसे कपड़े से बांध देते हैं, जबकि ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से चोट में हवा नहीं लग पाती और बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। इससे घाव ठीक होने में ज्यादा समय लगता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »