02 May 2024, 02:46:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

घरेलू उपचार की मदद से कम करें स्ट्रेच मार्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2016 11:32AM | Updated Date: May 31 2016 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आमतौर पर पेट, स्तन, कूल्हों या पैरों पर पड़ने वाले खिंचाव के सफेद या भद्दे निशान पुरुषों और महिलाओं दोनों को समान रूप से परेशान करते है। शरीर पर पड़ने वाले खिंचाव के इन निशानों को स्ट्रेच मार्क भी कहते है। अंगो में पड़ने वाले ये निशान बॉडी में आए आचानक परिवर्तन का परिणाम होते है।

शरीर के वजन में अधिक वृद्धि या वजन में कमी इन निशानों के प्रमुख कारण है इसलिए ये भद्दे निशान गर्भावस्था के बाद या किशोरावस्था में विकास के समय तेजी से बदलने वाले हार्मोन के कारण ज्यादातर होते है और इन स्ट्रेच मार्क को जड़ से मिटाना काफी मुश्किल हो जाता है।

यहांं कुछ घरेलू उपचार दिए गये है जिनका उपयोग कर इन स्ट्रेच मार्क के असर को इतना कम किया जा सकता है जिससे ये निशान काफी गौर करने पर ही दिखाई देंगे और उपायों के लगातार प्रयोग से काफी हद तक हमें स्ट्रेच मार्क से छुटकारा मिल सकता है।

अब घर बैठे कुछ सरल उपाए अपना कर आप इन निशानों को अलविदा कह सकते हैं। जानिए, क्या हैं स्ट्रेच मार्कस हटाने के घरेलू उपाए।
 
एलो वेरा के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क बिलकुल गायब हो जाएंगे। एलोवेरा में मौजूद जरूरी तत्व ऐसा करने में मदद करते हैं। इसके लिए एलोवेरा को अपने मार्क्स पर कुछ देर तक रगड़ें और फिर गुनगुने पानी से धो दें।
 
एक चम्मच चीनी में बादाम के तेल और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और उसे मार्क्स पर लगाएं। हर दिन नहाने से पहले 10 मिनट तक इसी से हल्की हल्की मालिश करें।
 
आलू में ऐसे विटामिन और मिनरल होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करते हैं। आलू को मोटे मोटे टुकड़ों में काट कर उसे मार्क्स पर हल्के हल्के रगड़ें और कुछ देर के लिए छोड़ दें।
 
जैतून के तेल में कई ऐसे तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को सुधारने में सहायक होते हैं और स्ट्रेच मार्क्स को भी दूर करते हैं। जैतून के तेल को गर्मा कर मार्क्स पर लगाएं जिससे खून का बहाव बेहतर होगा। तेल लगा कर एक घंटे के लिए छोड़ दें ताकि उसमें मौजूद विटामिन ए, डी और ई को त्वचा सोक ले।
 
रात में अपनी त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए जैतून के तेल में सिरका और पानी मिलाएं और सोने से पहले उसे मार्क्स पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम बनी रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »