26 Apr 2024, 09:26:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

स्वस्थ बालों के लिए नैचुरल कंडीशनर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2016 3:17PM | Updated Date: May 25 2016 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेहंदी: बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर का काम करती है मेहंदी। रात को मेहंदी भिगो दें, सुबह उसके पेस्ट आंवला पाउडर और अण्टा की जर्दी मिलाकर बालों लगाएं। एक घण्टे बाद साफ पानी से बालों को धो दें।

एग : एग कंडीशनर 2 अंडों को 2 चम्मच पानी के साथ फेंटें और बालों को हल्का गीला करके लगाएं। 10-15 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। चाहें तो अंडे के सफेद भीाग को फेंट कर झाग बनाने के बाद इसमें 6 बडे चम्मच दही मिलाकर बालों में 20 मिनट लगाएं या फिर 5 बडे चम्मच ऑलिव ऑइल में 2 अंडे को फेंट कर लगाएं। सिर पर शॉवर कैप पहन कर 30 मिनट के लिए छोड दें, फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।

दही: बस थोड़ी से दही को कुछ बूंद नींबू के रस के साथ मिलाकर अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ें और फिर बालों को शैंपू करें।
 
मिल्क हनी कंडीशनर: 1 कप फुलक्रीम दूध में 1 बडा चम्मच शहद और एक अंडे का सफेद भाग मिलाकर बालों में 15 मिनट तक लगा रहने दें। माइल्ड शैंपू से धो लें। 
 
दही मेथी: 2 बडे चम्मच साबुत मेथी को रातभर पानी में भिगों कर रखें। सुबह मिक्सी में पेस्ट बनाएं और 2 बडे चम्मच खट्टे दही में मिलाकर बालों में 20 मिनट तक लगाकर रखें। ठंडे पानी से धो लें।
 
पपीता: एक पका हुआ पपीता लें और इसे मैश करें। अब इसमें दही और ग्लिसरीन की दो बूंदें भी डालें। इन सबको अच्छे से मिलायें और अपने बालों के सिरे पर लगाएं। सामान्य कंडीशनर्स के उलट इन्हें अपने सिर पर सिर्फ 4 से 5 मिनट तक रखने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इन्हें कम से कम 30 से 45 मिनट तक अपने सिर पर रहने दें। इसके बाद अपने बालों को ठन्डे पानी से धो लें और आपको अपने बालों में एक नरम तथा रेशमी अहसास मिलेगा। बालों की कंडीशनिंग, पपीता आपके दोमुंहे बालों की समस्या को भी दूर करता है तथा आपके बालों को स्वस्थ बनाता है।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »