27 Apr 2024, 03:32:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

हेयर स्पा से घर पर ही बनाए अपने बालों स्मूद, शाइनी और सिल्की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2016 12:03PM | Updated Date: Apr 4 2016 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेजान बालों में जान डालने के लिए आपको बालों की देखभाल के लिए हेयर स्पा ट्रिटमेंट लेना चाहिए। जिसे आप आसानी से घर पर भी कर सकते हैं। मेंटल स्ट्रैस को दूर करने और बालों को पोषण देने के लिए हेयर स्पा सबसे अच्छा तरीका है। इस ट्रीटमेंट की मदद से आप अपने बेजान बालों में जान लानें के साथ-साथ इन्हें स्मूद, शाइनी और सिल्की बना सकते हैं। आइए जाने कि कैसे करे घर पर हेयर स्‍पा-

 
आयल मसाज 
सबसे पहले जैतुन या नारियल के तेल को गर्म कर लें, फिर हल्के हाथों से इसकी मसाज अपनी बालों पर करें। तेल की मसाज बालों की जडों में भी करें। इस बात का ध्यान रखें की हार्ड हाथों का इस्तेमाल ना करें, जिससे की आपके बाल टुट जाए।
 
 स्टीम 
ऑयल मसाज करने के बाद अपने तौलिये को गर्म पानी में निचोड कर बालों पर लपेट लें। इसे 10 से 15 मीनट तक बांधे रखें। ऎसा करने से आपके बालों में जो तेल है वो और ज्यादा अच्छी तरह से जडों तक पहुंच जाएगा। इससे बाल भी नरम होते है। 
 
हेयर वॉस 
तौलिये से बालों को भाप देने के बाद इन्हें शैम्पू से धो लें। ध्यान रखें की ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। हल्का गुनगुना पानी बालों के लिए अच्छा होता है।
 
 कंडीश्नर 
शैम्पू करने के बाद अपने बालों को अच्छी तरह से पोंछ ले। तौलिये से ज्यादा ना रगडे, नही तो आपके बाल टूट सकते हैं। इसके बाद बालों को कंडीश्नर कर मोटे दांतो वाले कंघे से सिधे कर लें। फिर इसे 15 से 20 मिनट तक छोड दें। आप अपना कोई प्राकृतिक कंडीश्नर भी बालों में लगा सकती हैं जैसे दही, अंडा आदि।
 
हेयर मास्क 
अपने बालों से हेयर कंडीश्नर को धो लें। बालों को सीधा कर अपने बालों में हेयर मास्क लगा लें। इसे 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। महीने में एक बार घर पर ही हेयर स्पा जरूर करें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार बन जाएंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »