26 Apr 2024, 20:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle » Beauty

सौन्दर्य के अलावा नेल पॉलिश के अन्य उपयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2015 11:35AM | Updated Date: Jul 16 2015 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आमतौर पर नेल पॉलिश का उपयोग उंगलियों की सुन्दरता को निखारने के लिए किया जाता है लेकिन नेल पॉलिश का उपयोग अन्य कार्यों के लिए भी किया जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भला नेल पॉलिश को नाखून में लगाने के अलावा इसका और क्‍या उपयोग हो सकता है। नेल पॉलिश के कई उपयोग हो सकते हैं जैसे, शायद आपको चाभियों को लेकर समस्या हो। आपकी सभी चाबियां - घर की, दराज की या आलमारी की, सभी एक सी लगती हैं। हर चाबी को अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश से चिन्हित करने से काम आसान हो जाता है।

इसके अलावा जो आम घरों में नेल पॉलिश का प्रयोग होता है वह है, सुई में धागा डालने के लिए। इसके लिए हमें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। धागे के सिरे को नेल पॉलिश में हल्के से डुबोए। इससे धागा सख्त हो जाएगा और आसानी से सुई में चला जाएगा। तो देास्‍तों अब तो आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि नेल पॉलिश कितनी उपयोगी चीज है। घर में अगर कोई खराब नेल पॉलिश पड़ी हुई है तो, उसे इन नीचे दिए कामों के लिए उपयोग जरुर करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »