26 Apr 2024, 11:22:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कश्यप इंडोनेशिया ओपन क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत हारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2015 3:49PM | Updated Date: Jun 4 2015 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। पारूपल्ली कश्यप ने दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी सोन वान हो को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि किदाम्बी श्रीकांत हारकर बाहर हो गए। कश्यप ने कोरिया के वान हो को सिर्फ 36 मिनट में 21-11, 21-14 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं श्रीकांत को इंडोनेशिया के गिंटिंग एंथोनी ने 14-21, 22-20, 21-13 से मात दी।
   
दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 42 अंक बनाए जबकि कोरियाई प्रतिद्वंद्वी सिर्फ 25 अंक बना सका। पहला गेम कश्यप के लिए बेहद आसान रहा। उसने 4-0 की बढत से आगाज किया और उसके बाद लय कायम रखी। कोरियाई खिलाड़ी ने हालांकि वापसी की कोशिश करते हुए स्कोर एक समय 4-7 कर लिया।
    
दूसरे गेम में वान हो ने वापसी करके 2-0 की बढत बना ली लेकिन कश्यप ने जल्दी ही स्कोर 3-3 कर लिया। स्कोर 6-6 होने तक मुकाबला बराबरी का था लेकिन कश्यप ने छह अंक लगातार लेकर 12-6 से बढत बना ली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »