26 Apr 2024, 14:47:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना, कश्यप आगे बढ़े, सिंधु इंडोनेशियन ओपन से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2015 1:47PM | Updated Date: Jun 3 2015 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत की विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इंडोनेशियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच गई है। पुरूष एकल में पी कश्यप ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर पहले दौर की बाधा पर कर ली लेकिन स्टार भारतीय खिलाड़ी पी वी सिंधु शुरूआती मुकाबले में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। 
 
दूसरी वरीयता प्राप्त साइना ने अपने थाई प्रतिद्वंदी को 35 मिनट चले मुकाबले में सीधे सेटों में 21-16, 21-18 से हराया। सिंधु को चीनी ताइपे के या चिंग सू ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में 21-16, 15-21 और 14-21 से पराजित किया। साइना अब महिलाओं के एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए चिंग सू से भिड़ेंगी।
 
पुरूषों के एकल मुकाबले में विश्व के 14वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने थाइलैंड के तानोंगसाक सेंसोम्बूनसक को महज 29 मिनट में 21-17, 21-7 से पीट दिया। अगले दौर में कश्यप का मुकाबला पांचवी वरीयता प्राप्त कोरिया के वान हो सोन से होगा। आज के अन्य मुकाबले में कादंबी श्रीकांत डेनमार्क के हंस क्रिस्टियन विटिन से भिड़ेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »