27 Apr 2024, 09:45:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में साइना के अलावा सारे भारतीय हारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2015 4:37PM | Updated Date: May 28 2015 8:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को छोड़कर ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज में सारे भारतीय खिलाड़ी हार गए। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी साइना ने चीन की नौवीं वरीयता प्राप्त सुन यू को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 19-21, 21-14 से हराया।
    
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना का सामना अब 2 बार की आल इंग्लैंड चैम्पियन शिजियान वांग से होगा जिसका साइना के खिलाफ 11 मुकाबलों में जीत हार का रिकार्ड 6-5 का है। दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा हारकर बाहर हो गए।
    
चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत चीन के तियान हूवेइ से 21-18, 17-21, 13-21 से हार गए। वहीं चौथी वरीयता प्राप्त ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी को महिला युगल में इंडोनेशिया की नित्या के माहेश्वरी और ग्रेसिया पोली ने 21-14, 21-10 से हराया।  
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »