27 Apr 2024, 03:02:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन आज से : खिताब बचाने के इरादे से उतरेंगी साइना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2015 11:03AM | Updated Date: May 26 2015 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। बेहतरीन फॉर्म में चल रहीं साइना नेहवाल मंगलवार से क्वालिफायर के साथ शुरू हो रहे 7 लाख 50 हजार डॉलर इनामी आॅस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से उतरेंगी। एक साल पहले साइना ने स्पेन की कैरोलिना मारिन को हराकर अपना पहला सुपर सीरिज खिताब जीता था। 
 
पीवी सिंधू को महिला एकल के पहले दौर में ही दुनिया की पूर्व नंबर एक और चीन की आठवीं वरीय यिहान वैंग से भिड़ना होगा। सिंधू को यिहान के हाथों तीन बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि उन्हें इस खिलाड़ी के खिलाफ एकमात्र जीत 2013 विश्व चंैपियनशिप में दर्ज की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »