02 May 2024, 03:22:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड से चुकीं सिंधू, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2017 1:59AM | Updated Date: Aug 28 2017 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्लास्गो। ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को जापान की नोजोमी ओकूहारा के खिलाफ सांसों को रोक देने वाले बेहद उतार चढ़ाव भरे रोमांचक मुकाबले में रविवार को तीन खेलों के संघर्ष में हार कर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

चौथी सीड सिंधू और सातवीं सीड ओकूहारा के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला एक घंटे 50 मिनट तक चला, जिसमें जापानी खिलाड़ी ने 21-19, 20-22, 22-20 से जीत हासिल कर विश्व चैम्पियन बनने का गौरव अपने नाम कर लिया।

रियो में जीता था रजत
सिंधू को रियो ओलंपिक 2016 में रजत जीतने के बाद विश्व चैम्पियनशिप 2017 में भी रजत से संतोष करना पड़ गया। भारत के लिए टूर्नामेंट ऐतिहासिक रहा और उसने एक चैम्पियनशिप में पहली बार दो पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की।सायना नेहवाल को कांस्य पदक मिला। सिंधू और ओकूहारा के बीच यह मुकाबला रोमांच की पराकाष्ठा को छूने के बाद समाप्त हुआ। दोनों ही खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैच में लंबी रैलियां, नेट पर लाजवाब खेल ,कोर्ट पर चारों तरफ मूवमेंट, बेहतरीन लाब और शानदार स्मैश देखने को मिले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »